Last Updated on May 30, 2022 by PuraanVidya

Jaggery and Gram In Hindi: गुड़ और चना का सेवन पुरुष एवं महिला दोनों के लिए बहुत ही स्वास्थ्यवर्धक है। गुड़ और चने का सेवन हर वर्ग के व्यक्ति कर सकते हैं। गुड़ और चना दोनों ही प्राकृतिक रूप से हमें मिल जाते हैं, और गुड़ और चने का सेवन हमारे शरीर एवं इम्यून सिस्टम दोनों को ही बूस्ट कर देता है। गुड़ और चना हर प्रकार से हमारे शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक है। आइए जानते हैं गुड़ और चने से होने वाले अद्भुत लाभ के बारे में…
चने को भूनकर खाने से हमारे शरीर को काफी लाभ पहुंचता है, परंतु यदि इसके साथ गुड़ का भी सेवन किया जाए तो यह हमारे शरीर को 4 गुना ज्यादा लाभ पहुंचाता है। मर्दों के लिए प्रतिदिन गुड़ और चने का सेवन बहुत ही लाभदायक होता है, वहीं महिलाएं यदि गुड़ और चने का सेवन सप्ताह में एक बार भी करती हैं तो उनके शरीर में आयरन की कमी नहीं होती है।
जिम और कसरत करने वालों के लिए गुड़ और चना
यदि आप जिम में जाकर पसीना बहाते हैं, यदि आप मसल्स बनाने के शौकीन है तो आपको गुड़ और चने का सेवन अवश्य करना चाहिए। गुड़ और चने मैं काफी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है जो आपके मसल्स को काफी मजबूत बनाता है।

मोटापा कम करने के लिए गुड़ और चना
यदि आप अपने शरीर पर से एक्स्ट्रा चर्बी को कम करना चाहते हैं या फिर आपका वजन अत्याधिक बढ़ गया है और आप अपने वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं तो आपको चने और गुड़ और चने का सेवन अवश्य करना चाहिए। गुड़ और चने को मिलाकर खाने से या आपके शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है जिससे आपके शरीर से मोटापा कम होने लगता है।
सुंदर त्वचा के लिए गुड़ और चना
सेहत के साथ-साथ सूरत के लिए भी गुड़ और चने का सेवन काफी फायदेमंद होता है। गुड़ और चने में जिंक होता है, जो आपकी त्वचा को निखारने में आपकी मदद करता है। स्त्री एवं पुरुष दोनों को ही इसका सेवन करना चाहिए, इससे आपके चेहरे की चमक और बढ़ेगी और आप पहले से भी ज्यादा स्मार्ट हो जाएंगे।

मजबूत हड्डियों के लिए गुड़ और चना
आजकल लोगों के हड्डियों में कमजोरी के कारण दर्द रहता है, परंतु यदि आप रोजाना गुड़ और चने का सेवन करते हैं तो या आपके शरीर से कैल्शियम की कमी को दूर करता है, जिससे आप की हड्डियां मजबूत हो जाती है। गुड़ और चना खाने वाला व्यक्ति सदैव स्वयं को युवा महसूस करता है। गुड़ और चने से हड्डियां मजबूत होती है इसके साथ ही आपको किसी भी प्रकार की शारीरिक कमजोरी का एहसास नहीं होता है।
खून की कमी को दूर करने के लिए गुड़ और चना
एनीमिया एक प्रकार का रोग होता है, जिन व्यक्तियों में खून की कमी होती है वह लोग अक्सर इस रोग से ग्रस्त होते हैं। गुड़ और चना इन दोनों में ही भरपूर मात्रा में आयरन होता है तथा भुने हुए चने में आयरन के साथ-साथ प्रोटीन भी भरपूर मात्रा में होता है। अतः एक साथ इन दोनों का सेवन करने से शरीर में उन आवश्यक तत्वों की पूर्ति हो जाती है जिनके कारण एनीमिया रोग होता है और इस इसके साथ ही आपके शरीर में खून की कमी भी दूर हो जाती है।
दिमाग को मजबूत करने के लिए गुड़ और चना
आज के समय में एक मजबूत दिमाग होना एक मजबूत शरीर से भी ज्यादा आवश्यक होता है। गुड़ और चना दोनों को मिलाने पर हमें विटामिन बी6 मिलता है, जिससे हमारी याददाश्त मजबूत होती है।

हृदय के लिए गुड़ और चना
आज कल एक उम्र के बाद हार्ट की समस्या होना एक आम बात हो चुकी है, परन्तु यदि आप गुड़ और चने का सेवन करते हैं तब यह आपके लिए काफी फायदेमंद होता है। गुड़ और चने में पोटैशियम होता है जो हार्ट अटैक से आपकी रक्षा करता है।
दन्त रोग में गुड़ और चना
आज शरीर की कोई समस्या हो तो चल सकती है, परन्तु यदि आपके दन्त में कोई समस्या है तो आप 24 घंटे परेशान ही रहेंगे। गुड़ और चने में भरपूर मात्र में फास्फोरस के साथ कैल्शियम भी होता है, जिससे दांत हमेशा मजबूत बने रहते हैं।
पुरुष रोगों में लाभकारी गुड़ और चना
गुड़ और चने के सेवन से शरीर में बल, वीर्य और तेज बना रहता है, आप सदैव स्वयं को युवा महसूस करेंगे। इसके सेवन से शरीर की अन्य कमियां भी दूर हो जाती है और व्यक्ति स्वयं को उर्जावान महसूस करता है।
आशा है गुड़ और चने से सम्बंधित यह लेख आपके लिए काफी ज्ञानवर्धक रहा होगा। ऐसे ही अन्य ज्ञानवर्धक लेखों के लिए आप अपने विचार हमसे साँझा अवश्य करें। कृपया पोस्ट पर अपना एक कमेंट करें और इस जानकारी को दूसरों तक भी अवश्य पहुंचाएं।
Very Valuable Content. Thanks for Sharing this Information.