धर्म का सीधा अर्थ है – धारण करने योग्यमूलतः धर्म का कोई नाम नहीं होता है, और ना ही कोई धर्म का संस्थापक होता है।
पुराण विद्या
“”
धर्म का शाब्दिक अर्थ होता है, ‘धारण करने योग्य’ सबसे उचित धारणा, अर्थात जिसे सबको धारण करना चाहिये।
धर्म क्या है?
धर्म शब्द का अर्थ है ‘धारण करने योग्य’, उदाहरण के लिए जैसे राजधर्म, पत्नी धर्म, पुत्र धर्म, राष्ट्रधर्म इत्यादि- अंग्रेजी शब्द में इसका शाब्दिक अर्थ ड्यूटी हो सकता है।
पंथ शब्द का अर्थ है विचारधारा, उदाहरण के लिए वामपंथ, दक्षिण पंथ, ईश्वर प्राप्ति के लिए कबीर पंथ, ईशा पंत ईसाई, मोहम्मद पंथी, इब्राहीमी पन्थ (इस्लाम) इत्यादि...
वास्तव में धर्म शब्द के लिए कोई अंग्रेजी शब्द बना ही नहीं है, धर्म शब्द का अंग्रेजी अनुवाद (Religion) कर दिया गया, इस कारण लोगों की उलझन बढ़ गई है।
रिलीज शब्द का अर्थ मजहब अथवा पंथ हो सकता है।